11 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: स्पेसएक्स ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए जाने वाला एक्सिओम-4 (एक्स-4) मिशन का प्रक्षेपण एक बार फिर टल गया है। ऐसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। ऐसा पोस्ट-स्टेटिक फायर बूस्टर निरीक्षण के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) के रिसाव का पता चलने की वजह से हुआ है। इसके लिए जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

इंदौर के राजा मर्डर मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ में चारों आरोपियों ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ही राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारा था और बाद में उसके शव को गहरी खाई में फेंक दिया।

बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की याचिका पर सुनवाई होनी है। निखिल ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है।

Live Updates
19:07 (IST) 11 Jun 2025

BSF जवानों को ड्यूटी पर जाने के लिए मिली थी गंदी और जर्जर ट्रेन, रेलवे ने 4 अधिकारियों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

सोशल मीडिया पर ट्रेन का वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया की ट्रेन की खिड़कियां टूटी हुई थी और दरवाजे जाम भी थे। ...अधिक जानकारी
17:55 (IST) 11 Jun 2025

President Aide-de-Camp: 'सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा…', कौन हैं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC यशस्वी सोलंकी?

Lieutenant Commander Yashaswi Solankee: ADC की जिम्मेदारियां क्या हैं? ADC बनने के बाद यशस्वी सोलंकी का क्या कहना है? ...अधिक जानकारी
16:14 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई से राजा की मां ने पूछा- तुमने उसे मारा क्यों नहीं? जानें क्या था गोविंद का जवाब

Raja Raghuvanshi Murder Case: उमा रघुवंशी ने यह भी कहा कि मैंने गोविंद से पूछा कि क्या तुम सोनम से मिले थे? इसके जवाब में गोविंद ने कहा कि हां 3 मिनट के लिए मिला था। ...यहां पढ़ें
16:03 (IST) 11 Jun 2025

'कार्यपालिका के फेल होने पर हस्तक्षेप जरूरी', CJI बोले- ज्यूडिशियल एक्टिविज्‍म, ज्यूडिशियल टेररिज्‍म न बने

CJI Gavai: सीजेआई ने कहा कि न्यायिक सक्रियता बनी रहेगी, लेकिन कभी-कभी जब सीमाएं लांघी जाती हैं और न्यायपालिका उन क्षेत्रों में प्रवेश करती है जहां उसे नहीं करना चाहिए, तब यह चिंता का विषय बन जाता है। ...यहां पढ़ें
13:59 (IST) 11 Jun 2025

'तो तुम्हे सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई…', लालू यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी मां हो गई थीं निराश, जानें क्या था पूरा किस्सा

लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तो उसके बाद वो अपने गांव गए जहां उनकी मां इस बात की जानकारी के बाद बहुत निराश हुईं थी। ...पूरी जानकारी
13:38 (IST) 11 Jun 2025

Donald Trump: ‘ट्रंप को लेकर की गई कुछ पोस्ट पर मुझे अफसोस है…’; क्या पीछे हट गए एलन मस्क?

एलन मस्क ने राष्ट्रपति ट्रंप के Tax and Spending Bill बिल की आलोचना की थी। इसके बाद ट्रंप ने पलटवार किया था। क्या दोनों दिग्गजों के बीच कभी सुलह हो पाएगी? ...अधिक जानकारी
13:12 (IST) 11 Jun 2025

'ये ख्वाब था जो मैंने अपनी जिंदगी में पूरा होते देख लिया है', वैष्णो माता के दर्शन कर वंदे भारत एक्सप्रेस से वापस श्रीनगर पहुंचे फारुक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah in Vaishno Devi: फारूक अब्दुल्ला बीते दिन श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन से ट्रैवल करके माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की। ...यहां पढ़ें
12:47 (IST) 11 Jun 2025

Supreme Court: ‘यह बेहद गंभीर मामला है…’, स्कूली बच्ची के अपहरण और बलात्कार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने मामले में सुनवाई की। ...अधिक जानकारी
11:40 (IST) 11 Jun 2025

Los Angeles Protest: लॉस एंजिल्स में हिंसक प्रदर्शनों के बाद लगाया गया कर्फ्यू, जानिए 5 बड़ी बातें

Donald Trump on Los Angeles: अमेरिका के कई बड़े शहरों में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक एप्पल स्टोर सहित कई दुकानों को निशाना बनाया है। ...पूरी जानकारी
11:28 (IST) 11 Jun 2025

बीजेपी के गठबंधन वाले सभी दल चाहते हैं ज्यादा सीट, इस गेम के तहत दबाव की रणनीति हुई शुरू

बिहार में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है। वहां राजग के घटक दलों में भाजपा और जदयू के अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा (रा), केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की हम पार्टी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो है। पढ़ें राजीव रंजन तिवारी की रिपोर्ट- ...अधिक जानकारी
10:44 (IST) 11 Jun 2025

'ऑपरेशन सिंदूर' से घबराया पाकिस्तान, इंटरनेशनल फजीहत होने के बाद लिया यह फैसला

भारत ने भी अपने रक्षा बजट में इजाफा किया है। भारत का रक्षा बजट 2025-26 में 9.5% बढ़कर करीब 78.7 बिलियन डॉलर हो गया है, जिसमें पेंशन और उपकरणों के लिए 21 बिलियन डॉलर शामिल हैं। ...पूरी जानकारी
10:35 (IST) 11 Jun 2025

बीजेपी की नई रणनीति, दूसरे राज्यों और अन्य देशों में रह रहे बिहारियों को इस अभियान से साधने की तैयारी

देश में रह रहे प्रवासी बिहारियों की संख्या चार करोड़ है। भाजपा के कार्यकर्ता, अखिल भारतीय भोजपुरी परिषद के साथ मिल कर ऐसे लोगों से सघन संपर्क कर रहे हैं। उनका सम्मेलन किया जाएगा। पढ़ें अंशुमान शुक्ल की रिपोर्ट- ...यहां पढ़ें
10:14 (IST) 11 Jun 2025

पहलगाम घटना के बाद पहाड़ी राज्य पहुंच रहे सैलानी, चारधाम यात्री और पर्यटकों के लिए बड़ी मुसीबत बना ट्रैफिक जाम

कश्मीर में पहलगाम की घटना के बाद पर्यटकों की आवाजाही उत्तराखंड में और अधिक बढ़ी है। इस कारण उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों का दबाव पहले की तुलना में अधिक बना है। पढ़ें सुनील दत्त पांडेय की रिपोर्ट- ...अधिक जानकारी
10:02 (IST) 11 Jun 2025

राहुल गांधी के सपने को पूरा करने में चूके सिद्धारमैया? कांग्रेस ने क्यों दिया कर्नाटक में फिर से जातीय सर्वे कराने का आदेश

Karnataka Caste Survey : कांग्रेस हाईकमान से हुई मुलाकात में बेंगलुरू भगदड़ कांड और कास्ट सर्वे को लेकर विस्तृत चर्चा की है। अलाकमान ने एक बार फिर जातिगत सर्वे कराने को भी कहा है। ...और पढ़ें
09:49 (IST) 11 Jun 2025

Sonam Raghuvanshi News: MBA करना चाहती थी सोनम, राजा के लिए रखा था व्रत, फिर क्यों रची पति की हत्या की साजिश?

Indore Sonam Raghuvanshi: सोनम ग्रेजुएट है और उसने अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी। ...पूरी जानकारी
09:26 (IST) 11 Jun 2025
भारत में आबादी बढ़ी, लेकिन बच्चों को जन्म देने में घटी महिलाओं की दिलचस्पी: रिपोर्ट

जन्म दर में कमी के बावजूद भारत की युवा जनसंख्या अब भी अहम बनी हुई है, जिसमें 0-14 आयु वर्ग में 24 फीसद, 10-19 आयु वर्ग में 17 फीसद तथा 10-24 आयु वर्ग में 26 फीसद युवा हैं। ...और पढ़ें

09:26 (IST) 11 Jun 2025

राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सोनम ने बन रखा था 'प्लान बी', इंदौर पुलिस ने इस बात का किया खुलासा

सोनम रघवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। हालांकि सोनम ने हत्या के लिए प्लान बी भी बना रखा था। लेकिन उसके पहले ही राजा रघुवंशी को ठिकाने लगा दिया। ...और पढ़ें
08:41 (IST) 11 Jun 2025
पति का कत्ल कर प्रेमी से मिलने इंदौर पहुंची सोनम, लाश से जेवर उतारे, वाराणसी घूमी

मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए ऑपरेशन हनीमून नामक विशेष अभियान चलाया जिसमें 120 पुलिसकर्मी और 20 विशेष अधिकारी शामिल थे। टीम ने करीब 40 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ...पूरी जानकारी

08:16 (IST) 11 Jun 2025
सीएम ने लिया 'योग शिविर' में भाग

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 'स्वस्थ गुजरात-मोटापा मुक्त गुजरात' अभियान के तहत साबरमती रिवरफ्रंट पर 'योग शिविर' में भाग लिया।

https://twitter.com/i/status/1932621450998960266

08:15 (IST) 11 Jun 2025
आरोपियों को शिलांग ले जाएगी पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों को शिलांग पुलिस मामले में आगे की जांच के लिए सात दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लाई। आरोपियों को यहां से शिलांग ले जाया जाएगा।

https://twitter.com/i/status/1932620841633951946

08:06 (IST) 11 Jun 2025

शुभांशु शुक्ला को लेकर अंतरिक्ष में जाने वाला मिशन फिर टला, Axiom-4 में तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में जुटा Spacex

Axiom-4 mission Postponed: स्पेसएक्स का मिशन एक बार फिर टल गया है। Spacex का कहना है कि फ्यूचर को लेकर जल्द ही जानकारी दी जाएगी। इस मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी शामिल है। ...पूरी जानकारी