Advertisement

'कुछ वीर कर्म से महान...' ऑपरेशन सिंदूर के नायक का इंडिगो ने किया सम्मान, तालियों से गूंज उठा विमान

Ringtone br &BGM994tamil ringtone br &BGM994tamil love ringtone br &BGM994Tamil ringtone br &BGM994Tamil love ringtone br &BGM994Tamil ringtones br &BGM994New Ringtone br &BGM994attitude ringtone br &BGM994BGM ringtone br &BGM994English ringtone br &BGM994Bad Boy ringtone br &BGM994Romantic ringtone br &BGM994Love BGM ringtone br &BGM994Latest ringtone br &BGM994Boys attitude ringtone br &BGM994Boys ringtone br &BGM994Flute ringtone br &BGM994Background music ringtone br &BGM994Ringtone remix br &BGM994Tamil BGM ringtone br &BGM994Caron Tunes br &BGM994tamil Love Ringtone br &BGM994Love BGM br &BGM994Yuvan love ringtone br &BGM994U love ringtone br &BGM994U records br &BGM994Yuvan love bgm br

Recent Posts

Written by:
Last Updated:

Operation Sindoor: इंडिगो फ्लाइट में बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी को ऑपरेशन सिंदूर में साहस दिखाने के लिए सम्मानित किया गया. फ्लाइट अटेंडेंट ने उनकी वीरता की घोषणा की, जिससे पूरा केबिन तालियों से गूंज उठा.

ऑपरेशन सिंदूर के नायक का इंडिगो ने किया सम्मान, तालियों से गूंज उठा विमान
इंडिगो ने ऑपरेशन सिंदूर में अद्भुत साहस दिखाने वाले बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी को सम्मानित किया.
हाइलाइट्स
  • इंडिगो फ्लाइट में बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी का सम्मान किया गया.
  • ऑपरेशन सिंदूर में साहस दिखाने पर राजप्पा बीडी को तालियों से सराहा गया.
  • बीएसएफ ने इंडिगो एयरलाइंस की इस प्रेरणादायक पहल का आभार व्यक्त किया.

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में मंगलवार को पूरा केबिन तालियों से गूंज उठा. यहां ऑपरेशन सिंदूर में अद्भुत साहस दिखाने वाले बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया.

10 जून 2025 को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की उड़ान में फ्लाइट अटेंडेंट ने माइक पर एक घोषणा की, जिसमें राजप्पा बीडी की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम किया गया.

इंडिगो की घोषणा में क्या कहा गया?

इस उड़ान में एक बेहद खास यात्री का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है. 7 और 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल की 165वीं बटालियन के सहायक उप निरिक्षक राजप्पा बीडी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी के बीच अपने साथियों की सहायता करते हुए गंभीर रूप से चोट खाली. उनके साहसिक और निस्वार्थ काम के लिए आइए हम उनका सम्मान करें.’

‘कुछ वीर जन्म से नहीं, कर्म से महान बनते हैं…’ यह शब्द जब विमान में गूंजे, तो हर यात्री ने गर्व से सिर ऊंचा कर तालियां बजाईं.

ऑपरेशन सिंदूर के नायक

बीएसएफ के सहायक उप निरीक्षक राजप्पा बी.डी. 165वीं बटालियन में तैनात हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सीमापार आतंकियों के अड्डों पर किए गए इस सटीक सैन्य अभियान में उन्होंने असाधारण नेतृत्व, धैर्य और साहस का प्रदर्शन किया.

बीएसएफ ने जताया आभार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए इंडिगो एयरलाइंस का आभार व्यक्त किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए बीएसएफ ने लिखा, ‘सीमा सुरक्षा बल अपने बहादुर सीमा प्रहरी को सम्मान देने की इंडिगो की इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करता है. सीमा सुरक्षा बल राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है.

About the Author

authorimg
Saad Omar
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T... और पढ़ें
homenation
ऑपरेशन सिंदूर के नायक का इंडिगो ने किया सम्मान, तालियों से गूंज उठा विमान
और पढ़ें